फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो: साइबेरियन फाल्कन बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू में आयोजित पांच दिवसीय कृषि मेले के चौथे दिन डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें 26 नस्ल के 50 से अधिक कुत्तों ने करतब दिखाए। ओवरऑल चैंपियनशिप का पुरस्कार अंशु भट के कुत्ते को मिला। यह साइबेरियन जर्मन शेफर्ड नस्ल का है। इसका नाम फाल्कन है। दूसरा पुरस्कार रजनीकांत के डॉबरमैन और तीसरा पुरस्कार तरणप्रीत कौर के कुत्ते ने जीता।
विज्ञापन

डॉग शो के पुरस्कार वितरण समारोह में वीसी प्रोफेसर जेपी शर्मा मुख्यातिथि रहे। वहीं, डीडीसी कठुआ कर्नल महान सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। शो को डॉ. सीएस रंधावा और डॉ. धीरज कुमार ने जज किया।
सात लाख का साइबेरियन फाल्कन रहा आकर्षण का केंद्र
जम्मू। कृषि मेले में आयोजित डॉग शो में सात लाख रुपये की कीमत वाला साइबेरियन जर्मन शेफर्ड नस्ल का फाल्कन आकर्षण का केंद्र रहा। फाल्कन परिवार की सुरक्षा में अचूक होने के साथ व्यवहार में काफी दोस्ताना होेते हैं। इसकी डाइट पर हर महीने आठ हजार रुपये का खर्च आता है। डॉग शो के लिए इसे हर दिन में तीन घंटे की ट्रेनिंग करवाई जाती है।
विज्ञापन

डॉग शो में फाल्कन के साथ पहुंचे जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर निवासी नीरज राजपूत ने कहा कि 11 महीने की आयु में फाल्कन को विदेश से खरीदा था। वर्तमान में इसकी आयु 22 महीने की है। फाल्कन काफी शालीन डॉग है। अनजान व्यक्ति पर तभी हमला करता है जब उसे तंग करे। मौसम के हिसाब से इसकी डाइट बदलनी पड़ती है। सर्दी के मौसम में डाइट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। वहीं साइबेरियन हस्की ब्रीड का डॉग भी काफी आकर्षण का केंद्र रहा। 50 हजार रुपये की कीमत वाला ये डॉग लोगों के साथ जल्दी परिचित हो जाता है। परेशान नहीं होने पर हमला नहीं करता है। छन्नी हिम्मत के सुशांत तिब्बती ब्रीड के डॉग शिह जू के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ये डॉग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इनकी सफाई नियमित करनी पड़ती है। डॉग में अच्छी आदतें डालने के लिए उन्हें लगातार ट्रेनिंग देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें