फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र में बारिश से सैकड़ों कनाल गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। उन्हें रोजी रोटी की चिंता सताने लग गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद भारी बारिश से कई गांवों में खड़ी गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल खेतों में गीली हो गई है। जिस पर किसानों को दाना खराब होने की चिंता सताने लगी है।?किसान रतन लाल ने वताया बारिश से कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फसल एक तरफ झुक गई है। हालांकि फसल तैयार होने की कारगर पर थी। उन्होंने बताया किसानों को परिवार की रोजी रोटी के लाले पड़ते नजर आ रहे हैं।
किसान रमेश कुमार ने बताया क्षेत्र में बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल खराब हो गई है। अब फसल से सही दाना निकलने की संभावना नामात्र ही है। उन्होंने बताया तेज बारिश और तूफान से कई खेतों में खड़ी?फसल खराब हो गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई पर है गीली होने पर ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें