अखनूर। कस्बे के कामेश्वर मंदिर के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए उप जिला अस्पताल में रखा है।
जानकारी के अनुसार कामेश्वर मंदिर के पास गली में शव को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र 40 से 50 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।