फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर समेत दो गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा चोरी के गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने आरएस पुरा और मीरां साहिब में हुई चोरियों के मामले में जालंधर के ज्वैलर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आधा किलो से ज्यादा सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनकी पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी चकरोई और जालंधर के करतार चंद मैसर्ज ओम ज्वैलर के मालिक करतार चंद के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक सोहन लाल ने चोरी के गहने जालंधर के करतार चंद मैसर्ज ओम ज्वेलर को बेचे थे। पुलिस ने जालंधर में दबिश देकर ज्वैलर को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से आरएस पुरा और मीरां साहिब में हुई आठ चोरियों के मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली ने रविवार को पत्रकार वार्ता में आरएस पुर और मीरां साहिब में चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के मामले सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर जय पाल थाना प्रभारी आरएस पुरा और इंस्पेक्टर एजाज वानी थाना प्रभारी मीरां साहिब की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए घरों में चोरी करने के मामलों में एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी चकरोई से पूछताछ के बाद पुलिस टीमों ने जालंधर में दबिश दी। वहां करतार चंद मैसर्ज ओम ज्वैलर के कब्जे से 300 ग्राम सोने और 220 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। ज्वैलर ने यह गहने आरोपी सोनू से खरीदे थे। एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि जिन लोगो के सोने व चांदी के आभूषण चोरी हुए थे, उन्हें मौके पर सौंप दिए गए।
चोरी के 10 वाहनों के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन मीरां साहिब की टीम ने वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम कुमार उर्फ शूटर निवासी देवली बिश्नाह और अंकु कुमार निवासी कानाचक्क की निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनकी गिरफ्तारी से अरनिया और बिश्नाह में चोरी के वाहनों के दर्ज कई केस सुलझ गए हैं। एसएसपी चंदन कोहली ने लोगों से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसएसपी हेडक्वार्टर आदिल हमीद, एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर अहमद खान, आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा व मीरां साहिब थाना प्रभारी एजाज वानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें