फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने पंचायत जुथल बलसरो और पंचायत चौकी चौरा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना और उनका मौके पर समाधान किया। दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, रोड आदि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

पंडित सुरेश शर्मा ने कहा कि जुथल से थोरनी रोड, कनाह बसवा रोड और सलोरी रोड का बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा 7 करोड़ 59 लाख की लागत से जल आपूर्ति योजना पर काम अक्तूबर-नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे चौकी चौरा के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। आने वाले दिनों में जल शक्ति मिशन के तहत 3 करोड़ 44 लाख की लागत से पानी आपूर्ति के लिए नई योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि चौकी चौरा अस्पताल का बाकी कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चेक डैम बनाने की मांग की, ताकि बारिश का पानी इकट्ठा करके सिंचाई का काम किया जा सके। इस पर सुरेश शर्मा ने समस्या के जल्द हल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गर्मियों में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए नए ट्रांसफार्मर और खंभे लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि दफ्तरों में कार्यप्रणाली दुरुस्त की जाए ताकि लोगों को चक्कर न काटने पड़े। इस मौके पर तहसीलदार चौकी चौरा, बीडीओ चौकी चौरा, मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता, अशोक मिश्रा, बाबा पुरुषोत्तम, सरपंच बलदेव राज, सरपंच रवि कुमार, सरपंच मीना देवी, सरपंच हरबंस लाल, नायब सरपंच जोगिंदर, अशोक, पंच सुनील, अजय, संजय और काली, साबका सरपंच रमेश कुमार के अलावा बीएमओ चौकी चौरा, बिजली विभाग, जलशक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें