फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए सैकड़ों पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमा सुरक्षा बल अखनूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान में बीएसएफ के जवानों, अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत बीएसएफ बटालियन हेडक्वार्टर अखनूर समेत विभिन्न सीमा चौकियों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की कई प्रजातियां शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों को हरित बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जैव विविधता को सुरक्षित रखना है।

इस मौके पर बीएसएफ अखनूर के कमांडेंट सुरेश कुमार शाशनी ने कहा, पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का भी माध्यम हैं। सीमा सुरक्षा बल न केवल सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें