नौशेरा। कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बीडीओ नौशेरा साहिल महाराज टीम के साथ मिडिल स्कूल मकड़ी पहुंचे और वहां रखे 13 टिप्पर बजरी को जेसीबी से हटाया। इसके अलावा मुख्य बस अड्डे से भी अतिक्रमण हटाया गया।
लोगों ने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रांगण में पिछले चार वर्षों से कंकरीट डंप किया हुआ था। इससे बच्चों को परेशानी होती थी। लोगों ने इसकी शिकायत एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह समयाल से की थी। उन्होंने बीडीओ नौशेरा साहिल महाराज को इसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। इस संबंध मे एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह समयाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।