फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: BRO की नई उपलब्धि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ़्रेंस से कंजलवान पुल का उद्घाटन किया

Sat, 12 Oct 2024 02:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज़ घाटी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के निर्मित कंजलवान पुल का उद्घाटन किया।
 
विज्ञापन
गुरेज़ पुल उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के नवनिर्मित कंजालवान पुल का उद्घाटन किया। समारोह में 109 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर, बागतोर में राणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और बीआरओ के अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए स्थानीय निवासी इरशाद अहमद ने  4.13 करोड़ की लागत से परियोजना को पूरा करने के लिए बीआरओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह पुल हमारी कई कठिनाइयों को कम कर देगा, खासकर परिवहन और कनेक्टिविटी के मामले में।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए बीआरओ और भारतीय सेना की हार्दिक सराहना की। नए पुल से गुरेज़ के लोगों के लिए कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, जिससे इस सुदूर सीमा क्षेत्र में परिवहन चुनौतियां कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें