फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: 'नेकां ने 50 साल तक किया जम्मू का शोषण, जनता को गुमराह कर रहे फारूक', सत शर्मा ने लगाया आरोप

Tue, 19 Nov 2024 12:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू की जनता को गुमराह करने और भाजपा द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यो को नकारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर डाॅ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू की जनता को गुमराह कर रहे हैं। नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी होगी।  पार्टी मुख्यालय जम्मू में सोमवार को शर्मा ने कहा, डाॅ. फारूक ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा को जम्मू की चिंता नहीं है, यह बिलकुल गलत है। राजनीति में होने का मतलब यह नहीं कि तथ्यों को जाने बिना कोई कुछ भी बोल सकता है। जम्मू के लिए वास्तविक चिंता करने में भाजपा ही सबसे आगे रही है।
विज्ञापन


नेकां 50 के दशक से ही जम्मू और यहां के लोगों के साथ भेदभाव करती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में जम्मू को पर्याप्त हिस्सा मिला है। कश्मीर के साथ भी समान व्यवहार किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में जम्मू के साथ भेदभाव समाप्त किया गया है। शर्मा ने कहा कि डॉ. फारूक को पता होना चाहिए कि भाजपा सरकार के दौरान जम्मू को एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, रिंग रोड, स्मार्ट सिटी और रोपवे जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाएं मिलीं हैं।

जम्मू रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, हवाई अड्डे का उन्नयन हुआ है। पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों को केवल इसलिए नागरिकता के अधिकार से वंचित कर दिया गया, क्योंकि वे जम्मू में बस गए थे और भाजपा ने ही उन्हें देश के अन्य नागरिकों के समान सभी अधिकार दिए। वाल्मीकि व गोरखा समाज को भी भाजपा से न्याय मिला। इस दाैरान सत शर्मा ने पुंछ से आए पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्यकर्ताओं से जनता तक पहुंचने और भाजपा के खिलाफ भ्रामक अभियान के लिए नेकां को बेनकाब करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें