नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता जस्टिस हसनैन मसूदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। श्रीनगर में उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया है। कहा कि पिछले छह महीने से लोगों और प्रशासन के बीच दूरी बनी हुई है। इसके लिए उन्होंने अत्यधिक नौकरशाही नियंत्रण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, इस दूरी ने लोगों में निराशा पैदा की है और शासन और जनता की जरूरतों के बीच की कड़ी को कमजोर किया है।