राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने रविवार को जन महत्व के मुद्दों पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश में सुरक्षा परिदृश्य के अलावा पेयजल आपूर्ति, स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने और ओबीसी वर्ग के कल्याण और सीजनल शिक्षकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांसद को आश्वासन दिया कि विभिन्न मुद्दों पर उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर गौर किया जाएगा।