फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मिलावटखोरों पर निगरानी टीम कसेगी नकेल, हाईवे के आसपास विभाग लगाएगा पर्यटकों के लिए स्टॉल

Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू से लेकर कश्मीर तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में हाईवे किनारे के प्रमुख स्थलों पर खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी की जा रही है। विभाग ने दो दिन पहले ही कई स्थानों पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों से निपटने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने कमर कस ली है। विभाग हाईवे के आसपास आने वाले सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर निगरानी टीम लगाकर मिलावटखोरों पर नकेल कसेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही विभाग ने इन स्थलों पर खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगवाने का फैसला किया है। इससे यहां आने वाले सैलानियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिल सके। जम्मू-कश्मीर के बदलते हालातों के चलते यहां आने वाले सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

जम्मू से लेकर कश्मीर तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में हाईवे किनारे के प्रमुख स्थलों पर खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी की जा रही है। दो दिन पहले ही पटनीटॉप में विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए नागरिक और आपूर्ति विभाग ने हाईवे किनारे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर निगरानी टीम तैनात करने का फैसला किया है। यह टीम सुबह से लेकर शाम तक दुकानों के आसपास बिकने वाले सामान की जांच करेगी।

इसके साथ ही विभाग पर्यटकों को बेहतर खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए स्टॉल लगाएगा। ये स्टॉल विभाग की ओर से लोगों को दिए जाएंगे। इन पर विभाग की ओर प्रमाणित खाद्य पदार्थों की ही बिक्री की जाएगी।
 

उपभोक्ताओं की परेशानी को कम करने और क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हाईवे किनारे प्रमुख स्थलों पर जांच टीमें लगाकर सक्रिय कदम उठाए गए हैं। कुछ जगहों पर लोगों को स्टॉल भी अलॉट किए जाएंगे। - आरिफ शेख, निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें