फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के अर्जुन का पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस में स्वर्णिम प्रदर्शन, दुबई में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहुंचे थे 16 भारतीय
विज्ञापन

नाम रोशन करने के बाद आज लौटेंगे स्वदेस, जम्मू में भव्य स्वागत की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमा क्षेत्र अरनिया के वार्ड 13 निवासी अर्जुन सैनी ने दुबई में पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र के साथ पूरे जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। अरनिया वासियों के लिए यह गौरवान्वित महसूस करने वाला पल है। रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें देश के कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर से दो खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में नाम दर्ज करवाया था। इनमें अरनिया के अर्जुन सैनी और जम्मू के इमरान हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन

तकरीबन एक महीना पहले इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए थे। तब अर्जुन सैनी ने अपना नाम दर्ज करवाया था। शनिवार को अर्जुन सैनी का पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 86 किलो की कैटेगरी में मुकाबला था, जिसमें दोनों श्रेणियों में अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन के स्वर्ण जीतने पर उनके कस्बे में खुशी का माहौल है। घर में बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन के भाई करण सैनी ने बताया कि शुरू से ही उसे खेलकूद में रुचि थी। पावरलिफ्टिंग में उसका ज्यादा मन लगता था। इसके चलते अब उसने कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। सोमवार को अर्जुन सैनी जम्मू पहुंचेंगे। वहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें