मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा में कारतूस और गोलियों के साथ लापता हुए सहस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान को शुक्रवार को राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी में कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन चडूरा के निकट निगम क्षेत्र के शिविर से इंसास राइफल के एक कारतूस और 20 राउंड के साथ लापता हो गया था। उसका ताल्लुक राजौरी जिले के कोटेरान्का तहसील के रेहान गांव से है।