फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

Wed, 17 Mar 2021 06:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। डीपीआर और निविदा आवंटन प्रक्रिया के अनुमोदन में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए उपराज्यपाल ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) के सीईओ को निर्देश दिया कि वे डीपीआर की परियोजनाओं की शीघ्र जांच के लिए एक तकनीकी समिति का गठन करें। साथ ही परियोजनाओं के तय समय से पहले पूरा करने पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वो विश्व प्रसिद्ध दरगाह जहां रखा है पैगंबर मोहम्मद का बाल, यहां पूरी होती है हर दुआ    
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि संचार और प्रतिक्रिया प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को जनता के साथ निरंतर संचार में संलग्न रहने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के सड़क नेटवर्क के सुधार की भी समीक्षा की। साथ ही जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे कार्य को अंजाम देते समय जनता की असुविधा को कम करने के लिए उचित देखभाल और ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें