जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र से बड़े पैमाने पर पैसा आया। यह पैसा कहां और कैसे खर्च हुआ, इसकी जवाबदेही तय करने के लिए सरकारी एजेंसियां हैं। एलजी ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और इस कार्रवाई में किसी को दखल नहीं देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व पीडीपी के नेताओं की आतंकियों से सांठगांठ और पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार के सवाल पर एलजी ने कहा कि इसे लेकर संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं। सिरे से जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदार संस्थाएं अपना काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- शहीदों को श्रद्धांजलि: श्रीनगर हमले में आईजी ने किया बड़ा खुलासा, लोगों से ये अपील भी की
डीडीसी का प्रेजिडेंस आफ प्रोटोकॉल जल्द
उपराज्यपाल ने कहा कि जिला विकास परिषद के सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के लिए प्रेजिडेंस आफ प्रोटोकॉल को जल्द ही नए सिरे से जारी कर दिया जाएगा। सरकार नई खेल नीति भी जल्द ही तैयार करने जा रही है।