फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटी, ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 May 2023 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

घायल ग्रामीण की पहचान मोहम्मद जावेद (25) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी कस्बा के रूप में  हुई है। शाम करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर तारबंदी से आगे स्थित गांव कस्बा का निवासी जावेद भेड़-बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन
बारूदी सुरंग फटने से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कस्बा क्षेत्र में वीरवार को बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चारपाई पर डाल कर करीब दो घंटे पैदल चल सड़क तक लाया गया, और वहां से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायल ग्रामीण की पहचान मोहम्मद जावेद (25) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी कस्बा के रूप में  हुई है। शाम करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर तारबंदी से आगे स्थित गांव कस्बा का निवासी जावेद भेड़-बकरियां चरा रहा था।

उस दौरान अचानक उसका पांव बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसमें जोरदार विस्फोट होने से उसका पांव लगभग खत्म हो गया। बारूदी सुरंग में विस्फोट की आवाज सुनकर क्षेत्र में तैनात सेना के जवान एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने जावेद को घायल पड़े देखा, और उसे वहां से हटाकर सेना ने मरहम पट्टी की। गांव तक सड़क नहीं है, इसलिए लोग उसे चारपाई पर डालकर सड़क तक ले गए। वहां से एंबुलेंस में डाल उसे जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया। घायल का उपचार करने वाली चिकित्सक डॉ. रूबीना ने बताया कि जावेद का एक पांव उड़ गया है।

उसे देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है। उधर, गांव कस्बा के सरपंच मोहम्मद जमील चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत नियंत्रण रेखा पर स्थित है, जहां अक्सर इस प्रकार के हादसे होते हैं। हमारे लिए कई समस्याएं हैं। मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। आज भी सड़क न होने के कारण घायल को दो घंटे तक चारपाई पर लादकर पैदल सड़क तक लाना पड़ा है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें