फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: खेलो इंडिया शीतकालीन खेल दस फरवरी से होंगे शुरू, 18 सौ प्रतिभागी लेंगे भाग

Tue, 31 Jan 2023 12:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने 46 करोड़ की लागत वाले 94 खेल प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया, जिसमें स्टेडियम, खेल मैदान, लाइटिंग प्रोजेक्ट, क्रिकेट पिच, सिंथेटिक कोर्ट और प्रीफैब डग-आउट शामिल हैं।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलों इंडिया के तीसरे संस्करण का आगाज दस फरवरी से हाेगा। इस बार देश भर के 1800 खिलाड़ी अधिकारी भाग लेंगे। सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया  शीतकालीन खेल (विंटर गेम्स) के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने और खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों की देने को कहा।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल ने 46 करोड़ की लागत वाले 94 खेल प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया, जिसमें स्टेडियम, खेल मैदान, लाइटिंग प्रोजेक्ट, क्रिकेट पिच, सिंथेटिक कोर्ट और प्रीफैब डग-आउट शामिल हैं। खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपराज्यपाल ने यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जल आपूर्ति, आवास और परिवहन के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने का निर्देश दिया। 

इस दौरान कहा कि पहली बार, फीडबैक तंत्र और मोबाइल एप के साथ एक ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल विकसित किया गया है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड वाले होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि विंटर गेम्स हमारे लिए जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, संगठनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अवसर है। इस दौरान युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने लोगो, थीम सहित प्रचार गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


अब तक 56,51,023 युवाओं ने लिया भाग

स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने 2022-23 के दौरान आयोजित खेल गतिविधियों की जानकारी दी। यह बताया गया कि विभिन्न खेल विधाओं में 56,51,023 युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें