फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी कश्मीर घाटी, पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक

Tue, 23 Dec 2025 12:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में हुई ताजा बर्फबारी से गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं, जिससे पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है और हितधारकों को इस विंटर सीजन के बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने घाटी के ऊपरी इलाकों को सफेद चादर से ढक दिया है। इनमें कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग, दूधपथरी, दकसुम, पहलगाम आदि शामिल हैं। सोमवार की सुबह तक हुई बर्फबारी ने इन पर्यटन स्थलों को पर्यटकों से गुलजार कर दिया है।

विज्ञापन


काफी संख्या में पर्यटक सुबह से इन पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हुए दिखाई दिए। वहीं इस ताजा बर्फबारी के चलते पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आमद के साथ क्वेरी भी बढ़ी गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विंटर सीजन अच्छा जाएगा।

बता दें कि गुलमर्ग में करीब 9 इंच और सोनमर्ग में 7 इंच के अलावा पहलगाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल समेत जेड गली, मच्छिल, राजधान पास, साधना टॉप, नौगाम सेक्टर के अलावा पीर पंचाल की पहाड़ियों पर भी 4-5 इंच ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटकों ने इन पर्यटन स्थलों का रुख किया।
विज्ञापन


दिल्ली से आई मेघना ने कहा कि उनका पहले से कश्मीर आने का प्रोग्राम बना हुआ था। वह रविवार दोपहर को श्रीनगर पहुंचीं। वह अपने कुछ और साथियों के साथ सीधा एयरपोर्ट से गुलमर्ग पहुंचीं। उन्होंने बताया कि हम कल से ही यहां बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

ओडिशा के श्रीजेश ने कहा कि वह पहले भी कश्मीर आए हैं लेकिन बर्फबारी देखने का मौका पहली बार मिला। एक होटल के मैनेजर इफ्तिखार अहमद ने कहा कि गुलमर्ग में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होने से यहां की रौनक लौट आई है। हमें उम्मीद हैं कि विंटर टूरिज्म बढ़ेगा। बर्फबारी के बाद से उन्हें काफी फोन कॉल आना शुरू हो गए हैं क्वेरी को लेकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें