फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान, आधे से ज्यादा शहर में डेढ़ घंटा बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में शुक्रवार शाम को आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। पेड़ों से टूटी टहनियां तारों पर गिरने से आधे से ज्यादा शहर में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। पुराना शहर, बस स्टैंड, जानीपुर, दुर्गा नगर, नरवाल, गांधी नगर, शास्त्री नगर, तालाब तिल्ले, भगवती नगर, वेयरहाउस, बेलीचराना, बिश्नाह, मिश्रीवाला सहित कई इलाकों में करीब साढ़े छह बजे बंद हुई बिजली आठ बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्कुलर रोड, नगरोटा, बजालता में तीन जगहों पर ट्रांसफार्मर जल गए। देर रात तक इन जगहों पर मरम्मत का काम जारी था। एक्सईएन अवनीत गुप्ता ने कहा कि मरम्मत का काम जारी है। कुछ जगहों में टहनियां गिरने से दिक्कत आई। अन्य जगहों पर जले ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है।


इससे पहले शुक्रवार सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली, लेकिन दोपहर 12 बजे उमस बढ़ गई। शाम तक तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। हालत यह रही कि बिजली 20 मिनट आए तो आधा घंटा गुल रही। बिजली कारपोरेशन के अनुसार उमस बढ़ने के कारण लोड बढ़ा, जिसके चलते कटौती हुई।
विज्ञापन



इन इलाकों में रहा पानी का संकट
गुढ़ा बख्शी नगर में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों के अनुसार सुबह दस मिनट पानी की आपूर्ति हुई। इसके बाद नल सूख गए। लोगों को निजी टैंकर हायर कर पानी की आपूर्ति करवानी पड़ी। इसी तरह सुभाष नगर, तालाब तिल्लो, भगवती नगर में भी नलों में 20 से 25 मिनट तक पानी आया। सुंजवां, बठिंडी, नरवाल इलाकों में भी जल संकट रहा। बिजली कटौती के कारण पानी नहीं मिला। वहीं, बेलीचराना, रायपुर सतवारी इलाकों में भी लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें