फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से निखरा प्रकृति का सौंदर्य

विज्ञापन
बिलावर में बारिश के साथ छाई धुंध। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। बारिश के कारण प्रकृति चारों ओर खिली-खिली है। जिस तरफ भी नजर घुमाई जाए हरियाली ही हरियाली नजर आती है। उप जिला के ज्यादातर इलाके पहाड़ी हैं और यहां पर साल भर मौसम सुहाना बना रहता है लेकिन बरसात के दिनों में इलाके में हर दिन बारिश हो जाती है। इससे मौसम सुहाना बना रहता है।
विज्ञापन

खासकर बरसात के दिनों में पहाड़ों पर उड़ती धुंध मानो स्वर्ग के जैसे नजारों का एहसास कराने लगती है। इन दिनों इलाके से बहने वाली नदी नाले और झरने बरसात की वजह से हिलोरे मार रहे हैं और जो लाले और झरने 15 दिन पूर्व सूखे थे, उनमें झमाझम पानी चल रहा है। जो इन दिनों किसी के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में धुंध बनकर उड़ने वाले बादल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं और इस रंगीन मौसम का मजा लेने के लिए आसपास के कई क्षेत्रों के लोग इन दिनों बिलावर के पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ मौसम का लुत्फ लेते हुए नजर आते हैं। उप जिले में यूं तो एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है लेकिन मशैडी, मल्हार, बदनोता, किंडली मंदार और अन्य कई ऐसे इलाके हैं जो खूबसूरती में कश्मीर से कम नहीं है लेकिन सरकार की ओर से आज तक इन इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिया गया है। अगर इन इलाकों में सरकारी दिलचस्पी ले और इलाके में पर्यटन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तो कई लोग हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उप जिला बिलावर के पर्यटन स्थलों पर पहुंच सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि इलाके की खूबसूरती को देखते हुए जल्द से जल्द इलाके में पर्यटन की सुविधाएं प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें