जम्मू में वैक्सीन लगाते चिकित्सक।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कोविड वैक्सीन अभियान के तहत प्रदेश में 2400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान में अब तक यह सबसे अधिक संख्या रही।
स्वास्थ्य सेवा निदेशक डा. रेणू शर्मा, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के अधीक्षक डा. अरुण शर्मा, जम्मू कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के निदेशक डा. यशपाल शर्मा, कार्डिलालोजी विभाग के एचओडी डा. सुशील शर्मा समेत कई प्रमुख चिकित्सकों ने टीका लगवाकर अन्य को इसके लिए प्रोत्साहित किया। जम्मू जिले में 484 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में 65, गांधीनगर अस्पताल में 80, कोट भलवाल अस्पताल में 77, नगरोटा अस्पताल में 92 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन मिली। स्वास्थ्य सेवा निदेशक डा. रेणु शर्मा ने वैक्सीन लगाने के बाद कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अपनी बारी पर इसे सभी को लगाना चाहिए ताकि देश और प्रदेश से कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सकें।
सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के निदेशक डा. अरुण शर्मा ने कहा कि दोनों वैक्सीन सुरक्षित हैं और सरकार की निर्देशावली के तहत इसे हर व्यक्ति को लगाना चाहिए। चरणबद्ध तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर इसे लगाना चाहिए। वहीं जम्मू कश्मीर के टीकाकरण निदेशक डा. काजी ह्रारून ने बताया कि प्रदेश में 2400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया हैं।
उन्होंने कहा प्रमुख डाक्टरों को वैक्सीन दी गई हैं ताकि अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी प्रेरित हुआ। वीरवार को प्रत्येक जिले में दो से तीन अतिरिक्त केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का काम हुआ।