फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP Lohia Murder: घरेलू नौकर यासिर अहमद हत्या का मुख्यारोपी, वारदात के बाद फरार

Tue, 04 Oct 2022 11:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर जेल विभाग के डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि डीजीपी लोहिया का हेल्पर यासिर अहमद इस वारदात का मुख्यारोपी है।
विज्ञापन
आरोपी यासिर अहमद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की सोमवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि डीजीपी लोहिया का हेल्पर यासिर अहमद इस वारदात का मुख्यारोपी है। आरोपी रामबन का रहना वाला है। वह करीब 6 महीने से उनके घर में काम कर रहा था। प्रांरंभिक जांच में पता चला है कि यासिर व्यवहार में काफी अक्रामक था। वह अवसाद में भी था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी लोहिया दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में दोस्त संजीव खजूरिया के घर पत्नी के साथ गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घरेलू नौकर यासिर को मसाज करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद डीजीपी की चीख सुनकर दोस्त तथा उसके परिवार वाले नीचे आए। पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़कर वे कमरे में दाखिल हुए तो डीजीपी को रक्तरंजित हालत में पड़े पाया। उनके गला रेतने समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट पर भी चोट के निशान मिले। सिर भी जला हुआ था।

शव को जलाने की कोशिश

उनके शरीर का एक हिस्सा जला मिला है। पुलिस ने मौके पर केरोसीन की बोतल भी बरामद की है। डीजीपी के दोस्त संजीव खजूरिया का भाई राजू खजूरिया पुलिस में एसपीओ है, जो फिलहाल संजीव का पीएसओ भी है। सूत्रों ने बताया कि डीजीपी की गला रेतकर हत्या के बाद तकिये और कपड़े पर केरोसीन से आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की गई। वहीं, बताते हैं कि कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया तब तक यासिर पीछे के दरवाजे के रास्ते भाग निकला था।
विज्ञापन


इस मामले में संजीव खजूरिया के छोटे भाई राजू खजूरिया को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया। राजू पुलिस कर्मी है जो संजीव खजूरिया के साथ बतौर निजी सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात था। दोमाना थाने में उससे पूछताछ हो रही है। जिस समय उसे हिरासत में लिया गया वह पुलिस वर्दी में था।

शुरुआती जांच में आतंकी घटना के सबूत नहीं

अभी तक प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई आतंकी कृत्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन किसी भी संभावना से इंकार करने के लिए गहन जांच की जा रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति को दर्शाने वाले कुछ दस्तावेजी सबूतों के अलावा अपराध के हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि है कि जिस किसी को भी आरोपी की कोई सूचना मिलती है या वह कहीं भी दिखाई देता है तो पुलिस को फोन नंबर पर 9797517317, 9419101474, 0191-2543937 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें