फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचा कश्मीरी पंडित कर्मियों का मसला, भाजपा नेताओं ने दी जानकारी

Fri, 30 Dec 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मसले समेत अन्य मुद्दों को गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। इसके बाद उम्मीद जगी है कि इसमें जल्द ही कुछ फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
कश्मीर पंडित कर्मचारी (फाइल) - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की मांगों का मसला गृहमंत्री अमित शाह के दरबार में पहुंच गया है। जम्मू के हाल ही में प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया और तरुण चुग पूरे मसले को गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष रख चुके हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मसले और उनकी मुख्य मांग (कश्मीर संभाग से उन्हें स्थानांतरित कर जम्मू संभाग में तैनात करना) को गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया चुका है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग और राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया पूरे मसले को गृहमंत्री अमित शाह की जानकारी में ला चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भी आगामी दिनों में नई दिल्ली जाएगा और गृहमंत्री के समक्ष कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के मसले पर अपना पक्ष रखेगा। प्रदेश में सरकारी विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के मसले को भी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें