फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, आज होगा 25 हजार करोड़ रूपए की योजनाओं लोकार्पण

Sat, 19 May 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, और अब श्रीनगर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे में एक दिन के भीतर 25 हजार करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं।  मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास किस तेजी से हो रहा है आप इन परियोजनाओं को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेह में जोजिला सुरंग के बनने से साढ़े तीन घंटे का सफर अब केवल 15 मिनट में तय किया जा सकता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के तीनों संभाग जम्मू, कश्मीर, लेह में करीब 25 हजार करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

पीएम ने लेह में जोजिला टनल का लोकार्पण कर दिया है। श्रीनगर कारगिल लेह नेशनल हाईवे पर 11,578 फीट ऊंचाई पर 14.5 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण करीब 7000 करोड़ की राशि से होगा। इससे बनने से कारगिल तक सड़क संपर्क पूरे साल बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते अभी सात महीने सड़क संपर्क बंद रहता है। चीन, पाकिस्तान से लगती सीमा पर सैनिकों को सड़क मार्ग से सरलता से पहुंचाया जा सकेगा। इस टनल को बनने में करीब पांच सालों का संभावित समय लगेगा। 

किशनगंगा पनबिजली परियोजना
कश्मीर में पाकिस्तान सीमा से सटे जिले बांदीपोरा में झेलम की सहायक नदी किशनगंगा पर 330 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना का निर्माण एनएचपीसी की तरफ से किया गया है। करीब 5750 करोड़ की राशि से बनी परियोजना में 110 मेगावाट की तीन टरबाइन शामिल हैं।

तीनों टरबाइन का सफल परीक्षण 30 मार्च 2018 को पूरा किया जा चुका है। परियोजना से जम्मू कश्मीर रियासत को 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा एनएचपीसी देश के अन्य हिस्सों में भी यहां से बिजली भेज पाएगा। किशनगंगा परियोजना के निर्माण पर पाकिस्तान आपत्ति जताता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें