फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jammu kashmir international border: रामगढ़ में सीमा पर बांध निर्माण के दौरान बारूदी सुरंग मिली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Thu, 16 Jun 2022 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार के पीछे बीएसएफ की अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा है। ऐसे में काम करते समय एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। 
विज्ञापन
बारूदी सुरंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रामगढ़ में बांध का काम करते वक्त एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी ने इस बारे में बीएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।

अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कार्य किया शुरू

बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कार्य शुरू कर दिया। शाम को बम निरोधक दस्ते की मदद से इस बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया। 

अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा

सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार के पीछे बीएसएफ की अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा है। ऐसे में काम करते समय एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें