फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो निजी न्यूज चैनल समेत 12 रसूखदारों की अवैध संपत्ति होगी जब्त, 46 कनाल से हटेगा अतिक्रमण

Tue, 14 Feb 2023 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन पंजक मंगोत्रा के अनुसार इन सभी लोगों ने 46 कनाल 13 मरले सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ढांचे खड़े किए हैं। भूमि जम्मू शहर के बीचोंबीच है। इस कारण जमीन की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
जम्मू के बठिंडी में चला अतिक्रमण अभियान - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के मलिक मार्केट में दो मंजिला शोरूम को ध्वस्त करने के बाद अब जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले एक न्यूज चैनल की अवैध कब्जे वाली संपत्ति के साथ 12 रसूखदारों पर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


इनकी सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें व्यापारियों के साथ रिजॉर्ट मालिकों के भी नाम शामिल हैं। इसी सप्ताह इन अतिक्रमणकारियों को कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। सात दिन के अंदर जगह खाली नहीं की तो जेडीए खुद भूमि को खाली करवाएगा।

अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन पंजक मंगोत्रा के अनुसार इन सभी लोगों ने 46 कनाल 13 मरले सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ढांचे खड़े किए हैं। भूमि जम्मू शहर के बीचोंबीच है। इस कारण जमीन की कीमत करोड़ों में है। जेडीए की जांच में भूमि सरकारी पाई गई है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के बाद जेडीए इस भूमि पर कई प्रोजेक्टों पर काम शुरू करेगा। जम्मू शहर में मलिक मार्केट के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। जेडीए के अनुसार पहले लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।

इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। पहले भी कई बार अतिक्रमणकारियों को जेडीए नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन रसूखदारों ने जगह खाली नहीं की। इससे कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम रुका पड़ा है।

ऐसे हटेगा कब्जा

मलिक मार्केट में शोरूम पर हुई कार्रवाई की तर्ज पर ही जेडीए कार्रवाई करेगा। इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन से सहायता मांगी गई है। तमाम कार्रवाई पूरी होने के बाद जेडीए इस पर काम शुरू करेगा। इस दौरान आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए भी जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।

यहां हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले जेडीए ने सिद्दड़ा में अतिक्रमण अभियान चलाया है। यहां पर पांच से छह कनाल जमीन को कब्जा मुक्त किया गया है। इसके अलावा मझीन और अन्य जगहों में भी जमीन खाली कराई गई है।
 

कोट भलवाल में जमीन कब्जे में लेने के बाद प्लॉट मालिकों को सौंपी गई है। फ्लायं मंडाल में भी 50 कनाल भूमि को जेडीए ने खाली कराया है। जेडीए की 92 हजार कनाल जमीन है। इसमें 72 हजार कनाल में अतिक्रमण हुआ है।
 

जेडीए ने राज्य भूमि पर कब्जा करने वालों की सूची तैयार की है। जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। सरकारी भूमि से खुद अतिक्रमण नहीं हटाना तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। - पंकज मंगोत्रा, वाइस चेयरमैन, जेडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें