फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पैकेट में मिला IED, ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

Thu, 24 Nov 2022 11:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

जम्मू संभाग के सांबा के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस को एक पैकेट मिला, जिसे खोलने पर आईईडी और नकदी मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह ड्रोन से गिराया गया है।
विज्ञापन
खेत में मिला पैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जिले के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में पुलिस को एक पैकेट मिला है, जिसे खोलने पर उसमें आईईडी और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह ड्रोन से गिराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से विजयपुर के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और पांच लाख रुपये की नकदी मिली। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया था।  एसओजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीमा पार से हाल ही में घुसपैठ के प्रयासों के बाद सीमा क्षेत्र में करीब तीन घंटे का तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान तड़के एसएम पोरा, रामगढ़ सेक्टर के सपवाल, चमलियाल और नारायणपुर इलाकों में चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें