जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में डिजिटल अैर स्मार्ट लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को तकनीक की मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम ब्लॉक बनाने की तैयारी है। इस पर 9.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 9 क्लासरूम होंगे। इसके साथ ही कॉलेज में न्यू स्किल लेबोरेटरी ब्लॉक 12.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कौशल कोर्स शुरू किए जाएंगे।
स्मार्ट क्लासरूम यानी ऐसा क्लासरूम जहां पर डिजिटल बोर्ड होगा, जिसे इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा। शिक्षक विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पढ़ाएंगे। लेक्चर भी रिकॉर्ड होगा, जिसे पीडीएफ के रूप में सेव कर विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। जीजीएम साइंस कॉलेज में स्मार्ट क्लारूम तैयार होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर आतंकी हमला, पुलिस का एक जवान शहीद
न्यू स्किल लेबोरेटरी में विद्यार्थियों को कौशल विकास से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाएंगे, यह पाठ्यक्रम का हिस्सा रहेगा, हालांकि विद्यार्थी इसे अलग विषय की तरह भी ले सकते हैं। कौशल विकास से जुड़े कोर्स के प्रति विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम के साथ न्यू स्किल लेबोरेटरी बनेगी। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। स्मार्ट क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड होगा, वहीं न्यू स्किल लेेबोरेटरी में विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास से जुड़े नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
-डॉ. रविंद्र कुमार टिक्कू, प्रिंसिपल जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू