राजोरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र में खोदोई करते समय मजदूरों को जमीन में दबे पुराने हैंड ग्रेनेड और गोलियां मिली हैं। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को एक निर्माणाधीन घर से छह जंग लगे ग्रेनेड और 127 राउंड बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान मजदूरों को हथियार मिले। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने उसे बरामद कर लिया।