जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : ANI
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि पत्थरबाजी की घटना में कमी आई है। फिलहाल वह अधिक कहने की स्थिति में नहीं है, लेकिन मुद्दों को हल किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इंसानियत का फार्मूला ही एकमात्र हल है। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं।
दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्य की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए वहां जा रहे हैं। वह दिमाग बंद करके जम्मू-कश्मीर नहीं जा रहे हैं, बल्कि वहां सकारात्मक पहलू देखने हैं। कश्मीर फुटबॉल टीम ने हाल ही में मोहन बागान को हराया है। अमरनाथ यात्रा शांति से पूरी हुई। इसलिए वहां जाकर लोगों से बात कर उनके मुद्दे सुनूंगा।
राज्यपाल ने कहा कि रियासत में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए वह देखेंगे कि केंद्र की ओर से आवंटित धन का कैसे इस्तेमाल किया गया था। अब केंद्र की ओर से जारी धनराशि जनता के कल्याण पर ही खर्च होगी।
एमएलए फंड पर रोक पर पीएम से की है बात
मलिक ने कहा कि विधानसभा निलंबित है। एमएलए फं ड अवरुद्ध है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री से बात की है ताकि उस पर रोक हट सके। एमएलए अपने फं ड को अपने क्षेत्र के विकास में खर्च कर सके।