उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल से मुख्य सचिव की अगुवाई में जांच कराए जाने की बात कही है, ताकि यह सामने आ सके कि रिलायंस समूह को यह इंश्योरेंस कांट्रेक्ट दिए जाने के पीछे कौन है? उन्होंने कहा कि मामले में इतना पैसा इनवाल्व है कि यह गलती तो कम से कम नहीं हो सकती। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केवल कांट्रेक्ट को खत्म किया जाने काफी नहीं है। पता चलना चाहिए कि अपराधी कौन है उसे सामने लाकर दंडित किया जाना चाहिए। बता दें कि एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहले ही अंबानी के पक्ष में फैसलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा चुके हैं।
सोशल मीडिया पर छाया रहा मुद्दा
जम्मू-कश्मीर के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए रिलायंस के साथ की गई इस ग्रुप मेडिक्लेम हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का मसला वीरवार को दिन भर सोशल मीडिया पर छाया रहा। खुद सरकारी कर्मचारियों ने जमकर इस फैसले की फजीहत की।