फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: छह महीने जम्मू से चलेगी सरकार, जाम से निपटने की रहेगी चुनौती, 5000 वाहनों का अतिरिक्त बोझ

Fri, 18 Oct 2024 02:48 PM IST
निकिता गुप्ता अजय मीनिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की चुनौती बढ़ रही है, क्योंकि छह महीने तक सरकार जम्मू से चलेगी और वीआईपी मूवमेंट बढ़ने से शहर में हजारों वाहनों का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नई सरकार के गठन के बाद चुनौती बढ़ने वाली है। वीआईपी मूवमेंट में वृद्धि और सरकारी कर्मचारियों के जम्मू आने से शहर में वाहनों का बोझ बढ़ जाएगा, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन


हाल ही में यातायात पुलिस ने इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में चारों ओर सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण का काम जारी है, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि जब तक सड़कों की हालत में सुधार नहीं होगा, तब तक जाम से निजात पाना संभव नहीं है।

नई सरकार में शामिल मुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा जाने वाले 90 विधायकों के साथ लगभग एक हजार वाहनों की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा, सचिवालय से सरकारी विभागों में पूरे प्रदेश से लोगों का आना-जाना जारी रहेगा। इस प्रकार, हर दिन शहर में पांच हजार अतिरिक्त वाहनों की मूवमेंट होने का अनुमान है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति को संभालने के लिए अभी से तैयारी करने की बात कही है, लेकिन उनके अनुसार, मौजूदा सड़कों की स्थिति सुधारने के बिना समस्या का समाधान करना मुश्किल है। जम्मू में यातायात की इस बढ़ती चुनौती के बीच, स्थानीय निवासियों ने सरकार से त्वरित उपाय करने की अपील की है ताकि जाम की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें