फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध, एलजी बोले-सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर

सार

श्रीनगर राजभवन में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।सदस्यों ने उप राज्यपाल को गुरुद्वारा छठी पातशाही में श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए की गई तैयारियों से अवगत कराया।
 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कौशल विकास और वित्तीय सहायता आदि के लिए सहायक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को राजभवन में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) श्रीनगर के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कहीं।

विज्ञापन


डीजीपीसी श्रीनगर के सदस्यों ने उप राज्यपाल को गुरुद्वारा छठी पातशाही में श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए की गई तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सिख विरासत की सुरक्षा सहित समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उप राज्यपाल ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से युवा पीढ़ी को मिशन यूथ और सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वरोजगार पहल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने को कहा। इस मौके पर गुरमीत सिंह बाली, जसपाल सिंह, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह वजीर और जसबीर सिंह ओबरॉय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें