फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में नए सरकारी खाते खोलने पर रोक

Sat, 10 Dec 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन सभी विभागों के बैंक खाते बंद करने का फैसला किया है, जिनमें दो वर्ष से अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इसके साथ ही नए सरकारी खाते खोलने पर भी रोक लगा दी गई है। ये खाते न तो जेके बैंक में खुल सकेंगे और न ही किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में।
विज्ञापन


यदि किसी विभाग के लिए खाता खोलना जरूरी होगा, तो उसके लिए वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग तथा पंचायतों पर लागू नहीं होगा। 

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी खाते जिनमें बैलेंस शून्य होगा और दो साल से अधिक समय से आपरेट नहीं हो रहे होंगे, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वित्त सचिव के खाते में ट्रांसफर होगी बची धनराशि

जम्मू कश्मीर बैंक को भी जारी हुए आदेश - फोटो : File Photo
दो साल से अधिक समय से आपरेट न होने वालों खातों में यदि कुछ बैलेंस होगा तो उसे बंद कर उसकी राशि को वित्त सचिव के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिन खातों में बैलेंस होगा और एक साल से आपरेट नहीं किए जा रहे होंगे, उनकी धनराशि वित्त सचिव के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ऐसे खातों को बंद नहीं किया जाएगा। वित्त विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जेके बैंक को यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार का लेन-देन वैसे खातों से न हो जो एक साल से आपरेट न हो रहे हों।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें