फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव के पल: विश्व जूनियर वुशु चैम्पियनशिप में J&K की आयरा ने जीता कांस्य पदक, LG ने दी बधाई

Mon, 12 Dec 2022 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आयरा चिश्ती ने 8वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर आयरा ने देश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
Ayeera Chisti - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की आयरा चिश्ती ने 8वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इसे जीत कर आयरा ने देश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का का नाम रोशन किया है। वह बैंटन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस पदक को जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।

विज्ञापन


आयरा की इस सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है। उपराज्यपाल ने कहा कि यह जम्मू कश्मीर के लिए गौरव के पल हैं। इसके लिए आयरा को बधाई। आयरा चिश्ती ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं और कई राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लिया है। इससे पहले, उसने जॉर्जिया में अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें