फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों को शरण देने में चार घर कुर्क, श्रीनगर में विशेष जांच इकाई ने की कार्रवाई

Tue, 28 Feb 2023 02:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पारिमपोरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था। इसकी जांच में पाया गया था कि आतंकवादियों को इन घरों में शरण दी गई और रसद सहायता पहुंचाई गई।
विज्ञापन
SIU - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष जांच इकाई (एसआईयू) श्रीनगर ने सोमवार को आतंकवादियों को शरण देने के मामले में श्रीनगर में 4 घरों को कुर्क किया। तीन घर बरथना कमरवारी में और एक श्रीनगर के संगम ईदगाह इलाके में स्थित है।

विज्ञापन


कुर्क किए गए रिहायशी घर शाहीना, अल्ताफ अहमद डार, मुदस्सिर अहमद मीर और अब्दुल रहमान भट के थे और इन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट और अन्य गवाहों की मौजूदगी में कुर्क किया गया है।

टीम ने निर्देश दिए हैं कि बिना नामित अधिकारी की पूर्व अनुमति के कुर्क की गई संपत्तियों में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। बता दें, 28 मई 2022 को पारिमपोरा पुलिस स्टेशन ने एक विश्वसनीय जानकारी पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 505 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच में पाया गया था कि एक मॉड्यूल टीआरएफ/एलईटी संगठन के सक्रिय आतंकवादियों को इन घरों में शरण दी गई और रसद सहायता पहुंचाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें