महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रघुनाथ बाजार जम्मू का ऐतिहासिक बाजार हैं। यहां खरीददारी के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी पहुंचते हैंं। वह अपने छात्र जीवन से ही रघुनाथ बाजार में खरीददारी के लिए आती रही हैं।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ रघुनाथ बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रघुनाथ बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान रघुनाथ बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए किए कार्यों की प्रगति की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रघुनाथ बाजार जम्मू का ऐतिहासिक बाजार हैं और यहां खरीददारी के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी पहुंचते हैंं। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मल्टी लेवल कार पार्किंग सुविधा के अलावा रघुनाथ बाजार के सौंदर्यीकरण की परियोजना शुरू की थी।
उन्होंने कहा कि वह अपने छात्र जीवन से ही रघुनाथ बाजार में खरीददारी के लिए आती रही हैं। उन्होंने दुकानदारों से मिलकर उनका हाल चाल भी जाना। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी फिरदौस टाक, परवेज वफा के अलावा कई पीडीपी नेता भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती ने रघुनाथ बाजार से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भी कर दी है।