फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू समेत कई इलाकों में बिछ रही कोहरे की चादर, आज कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 11 Jan 2025 12:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, श्रीनगर

सार

कश्मीर और जम्मू में शीतलहर के कारण तापमान शून्य से नीचे जा रहा है, जबकि कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है और गुलमर्ग में स्लेजिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
जम्मू कोहरा - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीतलहर के बीच कश्मीर के साथ जम्मू में कंपकंपी बढ़ी है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरा है। जम्मू में रात का तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम को कोहरे की चादर बिछ रही है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।लेह में दिन और रात में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड नहीं खुल पाई है। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.5, पहलगाम में 6.6 और गुलमर्ग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम पांच बजे घना कोहरा छा गया था। इससे कई हिस्सों में वाहनों की गति धीमी रही। यहां दिन का पारा 15.8 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम 12.4, बटोत में 15.9, कटड़ा में 18.8 और भद्रवाह में 15.3 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.2पहलगाम माइनस 10.0
गुलमर्ग माइनस 8.1काजीगुंड माइनस 7.6
कोकरनाग माइनस 5.7कुपवाड़ा माइनस 5.6
भद्रवाह 0.0बटोत 3.0
बनिहाल 4.9कटड़ा 6.1

गुलमर्ग में स्कीइंग ढलान पर स्लेजिंग पर प्रतिबंध
पर्यटन विभाग कश्मीर ने गुलमर्ग की स्कीइंग ढलान पर स्लेजिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग के सहायक निदेशक गुलमर्ग ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि संभावित हादसों से बचाव के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें