फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बड़गाम में लश्कर के पांच आतंकी गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की रच रहे थे साजिश

Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बड़गाम पुलिस को एक इलाके में आतंकियों की मोजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पांचों को हथियारों के साथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़गाम में पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई हथियार भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पांचों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हुए हैं। वह अमरनाथ यात्रा में खलल डालना चाहते थे।

विज्ञापन


बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि बड़गाम के खाम इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। जब टीम ने कार्रवाई की तो एक ठिकाने पर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि पांचों जम्मू और कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों पर हमला और अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश रच रहे थे। पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आतंकियों की पहचान रऊफ अहमद, हिलाल मलिक, तौफीक डार, दानिश अहमद और शौकत अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें