फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार डिवाइडर से टकराई, उधमपुर में पांच लोग जख्मी

Wed, 12 Jul 2023 03:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चिनैनी) उधमपुर

सार

उधमपुर में एक वाहन के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गए। वह अमरनाथ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसके अलावा जम्मू में मेटाडोर पलटने से सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
उधमपुर में जख्मी यात्री - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्री गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच सुबह करीब सवा छह बजे उनके वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली के पास डिवाइडर से टकरा गया। घायल तीर्थयात्रियों और वाहन के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। 

उधर, जम्मू के कैनाल रोड में पवन आइसक्रीम के पास एक मेटाडोर के पलटने से उसमें सवार सात लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

किश्तवाड़ में बस सड़क से नीचे फिसली

किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला तहसील के सरूड़ इलाके में बिमलनाग मार्ग पर एक मिनी बस जेके17ए-2750 सड़क से फिसलकर कुछ मीटर नीचे चली गई। इसमें मात्र चालक व सहचालक सवार थे। दोनों बाल-बाल बच गए हैं।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है, जिस कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासी बिशन दास का कहना है कि जैसे ही हमें इस हादसे की खबर मिली तो पूरा इलाका हादसा स्थल की ओर दौड़ पड़ा।

वहां जाकर पता चला कि मामूली हादसा था। इसमें दो ही लोग थे, जो बाल-बाल बच गए हैं। यह बस बिमल नाग से नीचे पास के गांव के लिए आ रहा था और फिसलन के बाद सड़क से नीचे चला गया। दूसरी तरफ गहरी खाई नहीं थी। इस कारण हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें