फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में खुलेगा प्रदेश का पहला होम्योपैथिक कॉलेज

Sat, 21 Dec 2019 10:44 PM IST
Pranjal Dixit एस.खजूरिया, कठुआ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर को शीघ्र ही अपना पहला होम्योपैथिक कॉलेज मिलने जा रहा है। इसके लिए जिले के राजस्व विभाग की टीम ने छन्न अरोड़ियां में 62 कनाल जमीन चिह्नित कर ली है। इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन के निदेशक की ओर से जिला प्रशासन को होम्योपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित करने के लिए लिखा गया था। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. बीआर डब्ब ने बताया कि हर साल प्रदेश के पचास से अधिक बच्चे दूसरे राज्यों के निजी कॉलेजों में होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा हासिल करने जाते हैं।

प्रदेश में कॉलेज खुलने के बाद यहां के विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना होगा। कठुआ में कॉलेज खोले जाने का लाभ हिमाचल और पंजाब के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। कॉलेज खुलने से लगभग एक हजार लोगों को रोजगार के अवसर भी हासिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीस वर्षों से होम्योपैथी कॉलेज खोलने के लिए संघर्ष कर रही जम्मू-कश्मीर होम्योपैथिक एसोसिएशन ने इसे समय की जरूरत बताया है। कश्मीर संभाग में यूनानी और जम्मू संभाग में आयुर्वेदिक कॉलेज खुलने के बाद से ही एसोसिएशन की होम्योपैथिक कॉलेज की मांग भी तेज हो गई थी।  
 

जिले में होम्योपैथिक कॉलेज के लिए जमीन की पहचान करवाई गई है। जल्द ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।-ओम प्रकाश भगत, उपायुक्त, कठुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें