फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब 14वीं मंजिल की आग पर भी काबू पा सकेगा दमकल विभाग, फिनलैंड से मंगाया टेबल लैडर

Sat, 15 Apr 2023 03:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दमकल सेवाओं के डीजी आलोक कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 176 फायर स्टेशन हैं। वर्ष 2022 में 5,813 आग की घटनाएं हुईं। इस साल ऐसी 1,000 से अधिक घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
जम्मू में माक ड्रिल के दौरान जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने अग्नि सुरक्षा, रोकथाम और एहतियाती उपायों के बारे में 85,000 से अधिक लोगों को प्रथम उत्तरदाताओं (फर्स्ट रिस्पांडेंट) के रूप में प्रशिक्षित किया है। साथ ही विभाग ने फिनलैंड से एक टेबल लैडर लाया है।

विज्ञापन


इससे 14 मंजिला की इमारत पर भी आग लगने पर काबू पाया जा कसेगा। यह जानकारी दमकल सेवाओं के डीजी आलोक कुमार ने दी। कहा कि हम आग की घटनाओं को रोकने के लिए जनता के बीच जागरूकता फैला रहे हैं और पहले अग्निशमन कर्मियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

फर्स्ट रिस्पांडेंट वह व्यक्ति होता है जिसके पास विशेष प्रशिक्षण होता है, जो आपातकालीन स्थितियों में सबसे पहले पहुंचने और सहायता प्रदान करने वालों में से एक होता है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत 300 से अधिक अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया और उनके 15,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 176 फायर स्टेशन हैं। वर्ष 2022 में 5,813 आग की घटनाएं हुईं। इस साल ऐसी 1,000 से अधिक घटनाएं हुई हैं। विभाग इस कार्यक्रम के माध्यम से आग की घटनाओं की संख्या को कम करने का लक्ष्य बना रहा है।

प्रशासन अग्निशमन विभाग के उपकरणों और मशीनों को अपग्रेड कर उसे भी मजबूत कर रहा है। विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए बोरिंग और ड्रिलिंग के लिए कटर और मशीनें भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें