फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कठुआ में टेंट का सामान बनाने वाली इकाई में लगी आग, सात घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 25 Apr 2023 12:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

इकाई में स्टोर कर रखे गए गद्दे और टेंट लाइट हाउस के अन्य सामान के जलने के साथ ही पूरा परिसर धुएं के गुब्बार से भर गया। आनन फानन में जहां आसपास के मोहल्लों से लोग मदद के लिए दौड़े तो वहीं हाईवे से गुजर रहे लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
कठुआ स्थित फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ शहर के वार्ड 16 में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटी एक टेंट एंड लाइट हाउस का सामान बनाने वाली इकाई में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी इसे बुझाने में दमकल विभाग को लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने भी राहत बचाव अभियान में बढ़ चढ़ कर साथ दिया। आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोक दिया गया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। उधर, जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर दौड़ती एक महिंदा पिक अप आग का गोला बनने से बच गई।

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया। दोनों ही हादसों में किसी भी तरह से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे मास्टर टेंड एंड लाइट हाउस के गोदाम में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन


इकाई में स्टोर कर रखे गए गद्दे और टेंट लाइट हाउस के अन्य सामान के जलने के साथ ही पूरा परिसर धुएं के गुब्बार से भर गया। आनन फानन में जहां आसपास के मोहल्लों से लोग मदद के लिए दौड़े तो वहीं हाईवे से गुजर रहे लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया।

फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही लोगों ने गोदाम में रखे सामान को निकालने का काम शुरू कर दिया था। इसी बीच फायर टेंडर ने भी मोर्चा संभाल लिया। फायर स्टेशन कठुआ से एक-एक कर तीन फायर टेंडर घटनास्थल पर रवाना कर दिए गए।

इनमें से एक फायर टेंडर को मौके पर ही रखा गया जबकि दो फायर टेंडरों ने एक दर्जन से ज्यादा बार पानीभर आग को बुझाने का प्रयास किया। उधर, स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू करने में दमकल कर्मियों को भी मदद मिली।

दमकल कर्मियों के लिए बड़ी मुसीबत यह भी थी कि पूरा परिसर धुएं की गुबार से भरा हुआ था। ऐसे में दमकल विभाग के लिए बिना किसी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाए अभियान को अंजाम देना और भी जोखिम भरा हो गया।

दमकल विभाग ने ऑपरेशन के दौरान हर पांच मिनट पर कर्मचारियों को बाहर निकालकर फिर भीतर भेजा। भयंकर आग पर काबू ऑपरेशन के पहले दो घंटे में पा लिया गया।

आग कपड़ों और प्लास्टिक के सामान में भी लगी थी ऐसे में गोदाम में नीचे दबे सामान से आग बुझाने और पूरी तरह से काबू पाने में पांच घंटे और लग गई। अग्निशमन विभाग का आखिरी दस्ता शाम पांच बजे के लगभग वापस लौटा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिन भर रखी स्थिति पर नजर

कालीबड़ी के नजदीक शहर के वार्ड 16 में मास्टर टेंट एंड लाइट हाउस की दुकान, गोदाम में लगी आग पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिन भर नजर रखी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस प्रमुख शिवदीप सिंह जंवाल, तहसीलदार विक्रम कुमार भी मौके पर पहुंचे।

आग जिस जगह लगी उससे सटकर ही घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में आसपास के लोगों की चिंता भी बढ़ी रही। अग्निशमन विभाग ने बताया कि दुकान के मालिक ने इस अग्निकांड में बड़ा नुकसान बताया है।

लोगेट मोड़ के पास चलती गाड़ी में लगी आग

उधर, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोगेट मोड़ के नजदीक कबाड़ से लदी एक महिंद्रा पिकअप आग का गोला बनने से बच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने चालक को कबाड़ से लदी गाड़ी में आग लगी होने की जानकारी चालक को दी, जिसके बाद उसने फौरन गाड़ी रोक दी।

जब तक चालक को पता चलता तब तक वाहन (जेके08एच 1685) में लदे कबाड़ के भीतर तक आग पहुंच चुकी थी। दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें