फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर, जम्मू पुलिस ने चलाया अभियान

Mon, 16 Jan 2023 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में पुलिस ने कई इलाकों में लोगों से पूछताछ भी की है। यह कार्रवाई त्रिकुटा नगर, नबाबाद, गांधी नगर, सतवारी, मीरां साहिब में की गई है। शहर में दो साल में भी इतनी एफआईआर दर्ज नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में बिना सत्यापन के किरायेदारों को रखने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। डीसी के आदेश के बाद से पुलिस एक्शन में हैं। चार दिन में जिले में सत्यापन के बिना किराएदारों को रखने वाले 14 मकान मालिकों के खिलफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शहर के कई इलाकों में लोगों से पूछताछ भी की है। यह कार्रवाई त्रिकुटा नगर, नबाबाद, गांधी नगर, सतवारी, मीरां साहिब में की गई है। शहर में दो साल में भी इतनी एफआईआर दर्ज नहीं हुई हैं। यहीं नहीं, शहर में चार दिन में चार हजार किरायेदारों का सत्यापन हुआ है।

इससे पता चलता है कि शहर में चार हजार किराएदार बिना सत्यापन के रह रहे थे। गौरतलब रहे कि एसएसपी जम्मू ने डीसी से सिफारिश की थी कि तीन दिन में सत्यापन कराने का आदेश जारी करें। पुलिस के पास इनपुट हैं कि किरायेदारों की आड़ में ओजी वर्कर, अपराधी पनाह लेकर रह रहे हैं। लिहाजा कार्रवाई करने की जरूरत है।

यहां हुए मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में चार, नबाबाद पुलिस स्टेशन में चार, मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में तीन, सतवारी में एक, गांधी नगर में एक और गंग्याल में एक एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि शहर का त्रिकुटा नगर पुलिस थाना क्षेत्र एकमात्र ऐसा इलाका है, जिसके अधीन सबसे ज्यादा रोहिंग्या और अन्य राज्यों के लोग रहते हैं। इसकी आड़ में कई अपराधी पनाह लेकर रह चुके हैं।

कुख्यात अपराधी छुपा था तीन माह से

शहर के कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर डकैती करने, कारोबारी नागर सिंह उर्फ नागो की हत्या करने की साजिश और पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी हरप्रीत सिंह जम्मू में तीन महीने तक किराए के मकान में रहा था। वह संजय नगर में अमित बनकर तीन माह तक रहा, जिसकी भनक तक नहीं लगी।

ताकि आपके घर कोई ओजी वर्कर, अपराधी पनाह न ले

पिछले चार दिन में 4 हजार लोगों का सत्यापन हुआ है। हमारा मकसद है कि शहर में किसी भी घर कोई ओजी वर्कर, देशी विरोधी तत्व, अपराधी पनाह न लेकर रहे। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यह सब किया जा रहा है। लोगों को चाहिए वह अपनी सुरक्षा के लिए सत्यापन कराएं। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

अमर उजाला की खबर पर पुलिस की मुहर

बता दें कि अमर उजाला ने 9 जनवरी को पेज तीन पर किरायेदारों के सत्यापन पर बड़े एक्शन की तैयारी में पुलिस शीषर्क से खबर प्रकाशित की थी। इस पर पुलिस की कार्रवाई ने मुहर लगा दी। खबर में बताया गया था कि किरायेदारों के सत्यापन पर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें