फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में 50 साल के बेटे की मौत के गम में 80 वर्षीय मां ने तोड़ा दम, गांव में नहीं बना खाना

Mon, 16 Jan 2023 01:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मोहम्मद शबन भट (50) निवासी कोनन को दिल का दौरा पकड़े के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी मौत होने के जब शव को लोग घर लाए तो उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
श्रीनगर में मां-बेटे की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में दिल का दौरा पड़ने से 50 वर्षीय बेटे की मौत के सदमे से 80 साल की मां ने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही मिनटों में एक ही परिवार में दो मौतों से उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के कोनन गांव में मातम पसर गया।

हृदय विदारक घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 50 वर्षीय मोहम्मद शबन पुत्र गुलाम कादिर भट निवासी कोनन बांडीपोरा को दिल का दौरा पड़ा। शबन को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोग शबन का शव लेकर घर पहुंचे तो इकलौते बेटे का शव देखते ही 80 वर्षीय बाख्ती बेगम को भी दिल का दौरा पड़ गया।

आनन फानन लोग बुजुर्ग बाख्ती बेगम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे के शव एक साथ सुपुर्द-ए खाक किए जा रहे हैं। दोहरे मातम के बाद कई घरों में चुल्हे तक नहीं जले 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें