फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले- मेरा देश महात्मा गांधी का भारत है, भाजपा का नहीं

Fri, 06 Nov 2020 06:40 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 28 साल वादे किए गए कि हम कश्मीरी पंडितों को वापिस लेकर आएंगे। 5 साल तो हो गए इनके, ये 5 साल भी चले जाएंगे। कश्मीरी पंडित आज भी इंतजार कर रहा है वो दिन कब आएगा।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान जाना होता तो 1947 में चला गया होता, कोई उसे नहीं रोक  सकता था। मगर हमारा देश महात्मा गांधी का भारत है, भाजपा का नहीं।
 

वहीं उमर अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधिक करते हुए कहा कि भाजपा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से जो लोग भारतीय प्रशासन से खफा थे, वो पूरी तरह बाकि देश के साथ आत्मसात हो जाएंगे। मगर मैं कहना चाहता हूं कि इसके बाद ये लोग और अधिक अलग-थलग हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विकास कार्य कहां है? एक साल तीन महीने इस तरह की परियोजनाओं को शुरू करने के लिए काफी लंबा समय है। हमने हमेशा कहा है कि यह गलत घारणा है कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना सभी समस्याओं का हल है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे बड़ा गलत कदम है। हम अपनी भूमि पर सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें