फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अगले चुनाव में भाजपा को खुला मैदान नहीं दिया जाएगा- महबूबा मुफ्ती

Mon, 21 Feb 2022 09:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को खुला मैदान नहीं दिया जाएगा। पीडीपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। पीएजीडी से मिलकर चुनाव लड़ना है या नहीं। इसका फैसला समय आने पर होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के बाद जम्मू में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत प्रमुख दलों के कश्मीरी नेताओं का जमावड़ा बढ़ रहा है। रविवार को डॉ. फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद और सईद अल्ताफ बुखारी ने पार्टी नेताओं से बैठकें कर रणनीति तैयार की।

विज्ञापन


प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को खुला मैदान नहीं दिया जाएगा और पीडीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। गुपकार गठबंधन (पीएजीडी) से मिलकर चुनाव लड़ना है या सभी दल अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगे, इसका फैसला समय आने पर होगा। फिलहाल, समय की जरूरत है कि लोग गुपकार गठबंधन का साथ दें। 

भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव बढ़ गया है। अनुच्छेद 370 को खत्म करने का मामला सुप्रीम कोर्ट मे लंबित है। उन्होंने कहा, परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट किसी हालत में भी स्वीकार नहीं है। महबूबा ने रविवार को पुंछ जिले के सुरनकोट व राजोरी जिले में कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से मुखातिब होते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने नेकां की नव गठित महिला इकाई की पदाधिकारियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए जरूरी है कि महिलाओं को निर्णय लेने की संस्थाओं में प्रतिनिधित्व मिले।
अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी और महंगाई बहुत बढ़ गई है। इसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। इस अवसर पर महिला इकाई की अध्यक्ष सतवंत कौर, पूर्व मंत्री चौधरी रमजान, पूर्व मंत्री नजीर अहमद गुरैजी, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी मलिक आदि भी मौजूद रहे। बाद में अब्दुल्ला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर जम्मू संभाग में और राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की।

गुलाम नबी आजाद ने परिसीमन रिपोर्ट पर की चर्चा
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के अपने गुट के नेताओ से परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट पर लंबी चर्चा की। वह चार दिन जम्मू में ही रहेंगे। वहीं अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने भी पार्टी नेताओ को जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए कहा। बुखारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश देकर दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें