फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Elections : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, निर्दलीयों को अपने साथ लाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू

Sun, 29 Sep 2024 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


तीसरे चरण में एक अक्तूबर को 40 सीटों पर मतदान होना है। अधिकतर सीटें जम्मू संभाग की हैं। अकेले जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में 5 और उधमपुर में 4 सीटें हैं। इन सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा था। लेकिन इस बार भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती मिल रही है। 

कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बागी भी हैं। उधमपुर में भाजपा के बागी पवन खजूरिया, सुचेतगढ़ से कांग्रेस के बागी अजैब मोटन, शाम लाल, छंब से कांग्रेस के बागी सतीश शर्मा आदि चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में ये दल निर्दलीय और बागियों को अपने समर्थन में लाने का पूरा जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें