रामबन 2014 में इस सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार अनारक्षित होने के बाद भाजपा ने राकेश सिंह ठाकुर पर दांव आजमाया है। भाजपा के बागी सूरज सिंह परिहार निर्दलीय मैदान में हैं। नेकां के अर्जुन सिंह परिहार की मुकाबले में हैं। बनिहाल से कांग्रेस के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक विकार रसूल वानी, नेकां के सज्जाद शाहिन, पीडीपी के इम्तियाज अहमद शान व भाजपा के मोहम्मद सलीम भट के बीच मुकाबला है।
चिनाब क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस नेकां और निर्दलीयों के मध्य होना है। यहां 64 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें आजाद 25 उम्मीदवार हैं। भद्रवाह में सबसे अधिक 10 उम्मीदवार , डोडा, इंद्रवाल, नौ-नौ, डोडा पश्चिम और रामबन में आठ -आठ, किश्तवाड़ और बनिहाल की सात सात और पाड़ा-नागसेन में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें डोडा पश्चिम और पाडर नागसेनी नए विधानसभा क्षेत्र हैं। आठ सीटों पर नेकां और कांग्रेस का गठबंधन है। बनिहाल, भद्रवाह और डोडा में दोस्ताना मुकाबला है।
पहले चरण की 24 सीट जिन पर मतदान होना है, वह हैं, पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा,शोपियां, डी एच पोरा कुलगाम, देवसर, दूरु, कोकेरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा- बिजबहेड़ा, शंगस- अनंतनाग पूर्व और पहलगाम है। जबकि जम्मू क्षेत्र के इंदरवाल, किश्तवाड़, पड्डेर-नागसेन भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में चुनाव होंगे।
केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया गया है। इसके बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। तीन चरण में यहां 18 और 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त था।